राष्ट्र निर्माण में युवाअों की भागीदारी महत्वपूर्ण : मुर्मू
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2018 4:35 AM
विज्ञापन
एकल अभियान के समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम की शुरुआत देवघर : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दुम्मा स्थित एकल ग्रामोत्थान केंद्र में सेवा प्रकल्प लोकार्पण समारोह सह विद्यालय वार्षिकोत्सव के अवसर पर समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर कम्प्यूटर आॅन व्हील, हरि दर्शन रथ, पोषण वाटिका रथ व देवघर क्षेत्र में 100 एकल […]
विज्ञापन
एकल अभियान के समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम की शुरुआत
देवघर : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दुम्मा स्थित एकल ग्रामोत्थान केंद्र में सेवा प्रकल्प लोकार्पण समारोह सह विद्यालय वार्षिकोत्सव के अवसर पर समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर कम्प्यूटर आॅन व्हील, हरि दर्शन रथ, पोषण वाटिका रथ व देवघर क्षेत्र में 100 एकल विद्यालय का भी उद्घाटन किया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबाेधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान युग आइटी का युग है. ऐसे में आवश्यक है कि सभी को कंप्यूटर का ज्ञान दिया जाय.
कंप्यूटर आॅन व्हील योजना द्वारा बस में सारी व्यवस्था कर गांव-गांव जाकर बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान दिया जायेगा. उन्होंने कहा : हरि दर्शन रथ द्वारा कई हजार वर्ष पुराने भारतीय धर्म संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया जायेगा. वहीं पोषण वाटिका रथ योजना कुपोषण व एनीमिया के समाधान कर पाने में सफल सिद्ध होगी.
राष्ट्र निर्माण में…
राज्यपाल ने कहा कि धार्मिक नगरी देवघर की विशिष्ट पहचान है. सावन मास में यहां लाखों लोग जलार्पण के लिए आते हैं. वहीं इस पवित्र स्थल से महान हस्तियों ठाकुर अनुकुल चंद्र व स्वामी सत्यानंद जी आदि का लगाव रहा है. आपसी भाईचारे व अटूट सांप्रदायिक सौहार्द के लिए पहचान रखने वाले देवघर में एकल विद्यालय अभियान के तहत देश हित में पंचुमुखी शिक्षा कार्यक्रम के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम विकास व स्वाभिमान जागरण जैसे कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं.
सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में बोलीं : गांव-गांव में दिया जायेगा बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान
कार्यक्रम का उद्घाटन करतीं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू साथ में मंत्री रणधीर सिंह, विधायक नारायण दास, श्योबाई बंसल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सजन बंसल व ट्रस्टी सुभाष मुरारका. इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों व किसानों को सम्मानित भी किया.
सरकार का प्रयास, सभी को मिले बुनियादी सुविधाएं व आर्थिक विकास
हरि दर्शन रथ से पुरातन भारतीय धर्म संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया जायेगा
पोषण वाटिका रथ कुपोषण व एनीमिया काे दूर कर पाने में सफल सिद्ध होगा
अटल जी का प्रयास आज रंग ला रहा है
पूर्व प्रधानमंत्री सह भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने एसएचजी का गठन कर महिलाअों को आर्थिक, शिक्षित बनाने की दिशा में बड़ा काम किया, जो आज कारगर साबित हो रहा है. शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में संताल परगना का इलाका काफी पिछड़ा है. इस दिशा में साधुराम बंसल जैसे स्वयंसेवी संस्थान बेहतर काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










