अत्यधिक शराब पीने से फिर गयी एक जान

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2018 4:34 AM

विज्ञापन

24 साल के प्रवीण की हुई मौत मधुपुर के कुम्हरटोली भेड़वा में भी रविवार को हुई थी एक मौत देवीपुर : राजपुरा गांव निवासी प्रवीण ठाकुर (24) की मौत अत्यधिक शराब पीने से हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक को शराब पीने की लत थी. घर के लोग भी उसकी शराब पीने की आदत से […]

विज्ञापन

24 साल के प्रवीण की हुई मौत

मधुपुर के कुम्हरटोली भेड़वा में भी रविवार को हुई थी एक मौत
देवीपुर : राजपुरा गांव निवासी प्रवीण ठाकुर (24) की मौत अत्यधिक शराब पीने से हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक को शराब पीने की लत थी. घर के लोग भी उसकी शराब पीने की आदत से परेशान थे. पिता अनूप ठाकुर ने बताया कि गलत संगत के कारण उसे शराब की लत लग गयी थी. घटना की सूचना पाकर देवीपुर सीओ राजीव कुमार ने मृतक के आवास पर पहुंच कर पारिवारिक लाभ के तहत सहयोग करने का आश्वासन दिया. साथ ही विधवा पेंशन के साथ-साथ देवीपुर बीडीओ से बात कर आवास दिलाने का भी आश्वासन दिया. मृतक अपने पीछे मां, पिता, भाई, पत्नी सुलेखा देवी, व डेढ़ वर्ष का बेटा छोड़ गया है. घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. मौके पर भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार, गोपाल सिंह, मोनू कुमार, चरकू राय सहित ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola