अधिक शराब पीने से एक की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2018 4:45 AM

विज्ञापन

हादसा. कुम्हारटोली के भेड़वा में पी थी देसी शराब मधुपुर : कुम्हरटोली भेड़वा में अत्यधिक शराब पीने से रहमत शाह (40) की रविवार को मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रहमत को शराब की लत पहले से थी. वह अक्सर देसी पाउच की शराब दिन में ही पी लिया करता था. शराब पीने के बाद […]

विज्ञापन

हादसा. कुम्हारटोली के भेड़वा में पी थी देसी शराब

मधुपुर : कुम्हरटोली भेड़वा में अत्यधिक शराब पीने से रहमत शाह (40) की रविवार को मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रहमत को शराब की लत पहले से थी. वह अक्सर देसी पाउच की शराब दिन में ही पी लिया करता था. शराब पीने के बाद वह मोहल्ले में कहीं भी पड़ा रहता था. रविवार को भी घर से कुछ ही दूरी पर शराब पीकर वह पड़ा हुआ था. काफी देर तक जब वह बेसुध पड़ा रहा तो लोगों ने उसे उठाने का प्रयास किया. देखा कि उसकी मौत हो चुकी है. मोहल्ले वाले ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार मौके पर पहुंचे व मृतक की मां सैरून खातून का बयान लिया. मृतक की मां का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से रहमत की मौत हुई है. घर से कुछ ही दूरी पर ताड़ीखाने के नाम से चर्चित जगह से शराब खरीद कर उसने पी. इससे उसकी मौत हुई
. पुलिस ने कई पाउच भी जांच के लिए जब्त किये हैं. वहीं चित्तरंजन में रह रही मृतक की पत्नी रेहाना खातून व 15 वर्षीय पुत्र समीर भी घर लौट कर आ गये. पत्नी का भी आरोप है कि जहरीली शराब से ही रहमत की मौत हुई है. जब्त किये गये सभी पाउच पर झारखंड उत्पाद विभाग का लेबल लगा है. रहमत की मौत से घर वालों पर आफत टूट पड़ी है. रविवार को भी मौत से पहले दोपहर को वह जामुन बेच कर घर लौटा था और शाम को जाकर शराब पी ली. परिवार के समक्ष रोजी-रोटी की भी समस्या उत्पन्न हो गयी है.
परिजनों ने लगाया जहरीली शराब बेचने का आरोप
पुलिस ने जब्त की शराब
शराब पर झारखंड उत्पाद विभाग का लगा है लोगो
कहते हैं इंस्पेक्टर इंचार्ज
इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेजा जा रहा है. इसके बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola