सीएचसी में गर्भवती की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2018 4:44 AM

विज्ञापन

सारवां थाना के तेलियाडीह गांव में थी महिला की ससुराल सरैयाहाट सीएचसी में हुई मौत सरैयाहाट/सारवां : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को प्रसव पीड़ा के दौरान एक महिला की मौत हो गयी. महिला परमेश्वर हाजरा की पुत्री हेमंती देवी थी, जो अपने मायके भकुड़िया गांव आयी हुई थी. घर में प्रसव पीड़ा होने के […]

विज्ञापन

सारवां थाना के तेलियाडीह गांव में थी महिला की ससुराल

सरैयाहाट सीएचसी में हुई मौत
सरैयाहाट/सारवां : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को प्रसव पीड़ा के दौरान एक महिला की मौत हो गयी. महिला परमेश्वर हाजरा की पुत्री हेमंती देवी थी, जो अपने मायके भकुड़िया गांव आयी हुई थी. घर में प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे सुरक्षित प्रसव कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है. मृतका का ससुराल सारवां थाना के तेलियाडीह गांव में था. एक सप्ताह पूर्व ही वह अपने मायके आयी थी. मृतक के परिजन टिंकू हाजरा ने कहा कि पहले उसका इलाज सदर अस्पताल देवघर में चल रहा था. जहां एक यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया था. रविवार सुबह पेट में दर्द होने के बाद अस्पताल लाया गया,
जहां नर्स ने दो सूई लगायी. सुई लगाने के कुछ देर के बाद मुंह से झाग निकलने लगा. फिर कुछ देर में ही उसकी मौत हो गयी. डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने कहा कि महिला एनेमिया से ग्रसित थी और उसे हीमोग्लोबिन की कमी थी. यही उसकी मौत का कारण बनीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola