नाबालिग से यौन शोषण, गुमला में जसीडीह का युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2018 5:08 AM
गुमला/देवघर : गुमला जिले के रायडीह थाना की पुलिस ने अपहरण व यौन शोषण के आरोपी चांदपुर, जसीडीह थाना क्षेत्र निवासी प्रेम कुमार राउत को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं आरोपी के चंगुल से नाबालिग को मुक्त करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है. पीड़िता की मां ने आरोपित प्रेम कुमार […]
गुमला/देवघर : गुमला जिले के रायडीह थाना की पुलिस ने अपहरण व यौन शोषण के आरोपी चांदपुर, जसीडीह थाना क्षेत्र निवासी प्रेम कुमार राउत को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं आरोपी के चंगुल से नाबालिग को मुक्त करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है. पीड़िता की मां ने आरोपित प्रेम कुमार राउत के खिलाफ सात जून को प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा. थानेदार राजेश कुमार सिंह ने प्रेम कुमार राउत को पतराटोली बस स्टैंड से गिरफ्तार किया. आरोपी को गिरफ्तार कराने में उसकी (प्रेम) पत्नी ने भी पुलिस की मदद की है. पुलिस के अनुसार,
पीड़िता स्कूली छात्र है. प्रेम पहले से शादीशुदा है. उसकी पत्नी अनिता राज जमशेदपुर की रहने वाली है. छह वर्ष पहले मोबाइल फोन पर उसे झांसा देकर उसके साथ शादी की थी. अनिता रांची में नर्स है. प्रेम ने अनिता से पैसे के लिए शादी की थी. उससे पैसे लेकर वह अय्याशी करता था. अनिता ने रांची महिला थाना में अपने पति प्रेम के खिलाफ प्रताड़ित करने व ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा चुकी है. वहीं प्रेम दो वर्ष से अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड के जारी गांव अपने मित्रों के पास आना-जाना करता था. इसी क्रम में कटिंबा गांव में शादी समारोह में नाबालिग से परिचय हुआ. मोबाइल फोन से लगातार संपर्क से नजदीकी बढ़ी. प्रेम रांची में नौकरी करने का झांसा देकर नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा लिया. गत 12 मई को मोबाइल फोन पर बात कर भलमंडा गांव पहुंचा, जहां नाबालिग अपने नानी के घर में रह कर जय किसान टेन प्लस टू विद्यालय जाती थी. वह 12वीं कक्षा की छात्रा थी. 12 मई को बहला-फुसला कर छात्रा को अपने साथ भगा कर देवघर ले गया और यौन शोषण किया. नाबालिग के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने अपहरण का केस थाने में दर्ज कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










