मिशन 2019 में आधी आबादी की भूमिका अहम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2018 6:35 AM
देवघर : भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष विजया सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में हुआ. पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रभारी कमलावती सिंह, महिला मोरचा की प्रदेशध्यक्ष आरती सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया सिंह, पूर्व विधायक अर्पणा सेन ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद […]
देवघर : भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष विजया सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में हुआ. पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रभारी कमलावती सिंह, महिला मोरचा की प्रदेशध्यक्ष आरती सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया सिंह, पूर्व विधायक अर्पणा सेन ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की.
झारखंड प्रभारी ने कहा कि महिला मोर्चा देवघर में काफी सशक्त है. प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर लाभ दिलाये. उन्हाेंने कहा कि मिशन 2019 में आधी आबादी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. प्रदेश व जिला स्तर पर महिलाओं का सम्मेलन आयोजित कर मुद्रा योजना के लाभ से अवगत कराते हुए उन्हें आगे बढ़ाया जायेगा. प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि बूथ स्तर पर भी महिला मोरचा को मजबूत करना होगा. पांच जून को प्रत्येक मंडल में पर्यावरण दिवस मनाया जायेगा. कार्यक्रम में महिलाओं ने प्रभारी का स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया. इस अवसर पर अलका सोनी, कुसुम सिंह, बिंदु पाठक, अंजली सिन्हा, मोना झा, मुन्नी देवी, आरती विश्वकर्मा, अंचला सिंह, कांति सिंह, मालती सिन्हा आदि उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










