चार साल की उपलब्धि को जनता तक पहुंचायें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2018 7:22 AM

विज्ञापन

देवघर : भाजपा जिला इकाई की बैठक में केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों को गिनाया गया. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ने की. बैठक में सूबे के श्रम मंंत्री राज पलिवार व सांसद डॉ निशिकांत दुबे मुख्य रूप से उपस्थित थे. श्रम मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा […]

विज्ञापन
देवघर : भाजपा जिला इकाई की बैठक में केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों को गिनाया गया. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ने की. बैठक में सूबे के श्रम मंंत्री राज पलिवार व सांसद डॉ निशिकांत दुबे मुख्य रूप से उपस्थित थे. श्रम मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अभी से जुट जायें.
सांसद ने केंद्र व राज्य की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया. बैठक में केंद्र सरकार की चार वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी. वर्ष 2019 में होने वाले चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. जिलाध्यक्ष द्वारा सभी मंडल अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि 24 घंटे के अंदर बूथ कमेटी की सूची अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें.
जिलाध्यक्ष ने कहा कि विष्णुकांत को पार्टी द्वारा वर्ष 2017 में ही निष्कासित कर दिया गया है. अब वे पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हैं. बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष नवल राय, जिला महामंत्री संताेष उपाध्याय, मनोज राय, संजय तिवारी, दीपक किशोर, संजय गुप्ता, सचिन रवानी, राजेंद्र गुप्ता, प्रज्ञा झा, विश्वनाथ राउत, रामदेव दास आदि उपस्थित थे.
कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या तथा देवघर में जाने-माने चिकित्सक डॉ अनिल मिश्रा के निधन कार्यकर्ताओं ने मौन रह कर शोक प्रकट किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola