सोक पिट बनाने पर होल्डिंग टैक्स में 0.5 प्रतिशत छूट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2018 7:15 AM

विज्ञापन

मधुपुर : शनिवार को नगर परिषद अध्यक्ष लतिका मुर्मू की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई. जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी नंदकिशोर लाल, नप उपाध्यक्ष मोहम्मद जियाउल हक समेत सभी वार्ड सदस्य व कर्मी मौजूद थे. बैठक में शहर की साफ सफाई पर गहन विचार विमर्श किया गया. अध्यक्ष ने कहा कि जिन घरों […]

विज्ञापन
मधुपुर : शनिवार को नगर परिषद अध्यक्ष लतिका मुर्मू की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई. जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी नंदकिशोर लाल, नप उपाध्यक्ष मोहम्मद जियाउल हक समेत सभी वार्ड सदस्य व कर्मी मौजूद थे. बैठक में शहर की साफ सफाई पर गहन विचार विमर्श किया गया.
अध्यक्ष ने कहा कि जिन घरों में सोकपिट का निर्माण कराया गया है. वैसे मकान मालिक को होल्डिंग टैक्स में 0.5 प्रतिशत छूट दी जायेगी. बेरोजगारी दूर करने के लिए नप द्वारा पीपी टाइप मॉल का निर्माण कराया जायेगा. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से स्टॉल किराया में की गयी बढ़ोतरी कम करने की बात रखी. इस पर नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व आठ सदस्य ने किराया घटाने पर सहमति जतायी.
जबकि एसडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी नंदकिशोर लाल ने किराया में कमी नहीं होने की बात कही. इसके बाद उपाध्यक्ष जियाउल हक ने कहा कि किराया कम करने का प्रस्ताव बोर्ड में लाया गया. लेकिन, कम नहीं किया जाना अध्यक्ष के सम्मान को ठेस पहुंचाया गया. इसके अलावा नई योजनाओं के संदर्भ में विचार भी किया गया.
ये थे मौजूद
मौके पर सहायक अभियंता कृपाशंकर, कनीय अभियंता दिलीप कुमार, प्रधान सहायक ओम प्रकाश झा, सिटी मैनेजर मुकेश कुमार रंजन, वार्ड पार्षद रेखा देवी, अल्ताफ हुसैन, नूरजहां, नैकी खातून, मोनी देवी, सरिता कुमारी, श्वेता झा ,अंजू यादव, विशंभर मिश्रा, विवेक बथवाल, प्रदीप कुमार शर्मा, हसन जान अंसारी, राजेश आनंद ,रूही परवीन, सनववर यासमीन, शबाना परवीन, रशीदा खातून, राजेश कुमार दूबे, गोविंद प्रसाद यादव, मुस्ताक अहमद, निताइ सोरेन आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola