अवैध तरीके से हो रहा बालू का उठाव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2018 7:21 AM

विज्ञापन

मधुपुर : सरकार द्वारा अवैध बालू उठाव पर रोक के बावजूद बालू माफिया बेखौफ हो कर बालू उठाव कर रहे हैं. पतरो नदी के साप्तर घाट पुल के निकट से हर दिन सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे हैं. पुल के निकट से बालू उठाव करने से पुल का पिलर कमजोर […]

विज्ञापन
मधुपुर : सरकार द्वारा अवैध बालू उठाव पर रोक के बावजूद बालू माफिया बेखौफ हो कर बालू उठाव कर रहे हैं. पतरो नदी के साप्तर घाट पुल के निकट से हर दिन सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे हैं.
पुल के निकट से बालू उठाव करने से पुल का पिलर कमजोर होने का खतरा बना रहता है. कसाटी व बेलटिकरी घाट के पास बालू निकालने में परेशानी हो रही है. इसके कारण बालू उठाने वाली कंपनी मनमाने ढंग से दूसरी जगह साप्तर घाट पर नियमित रूप से हर दिन दर्जनों ट्रक व ट्रेक्टर से बालू का उठाव कर दूसरे राज्यों में भेज रही है. कई बार ग्रामीणों ने पुल के निकट से बालू उठाव का विरोध किया, लेकिन इसके बाद भी बालू को उठाव किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola