देर रात ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2018 3:13 AM

विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के बाइपास सर्कुलर रोड पर रात करीब 11 बजे तेज गति से गुजर रही ट्रक एक बाइक सवार को रौंदते हुए आगे फरार हो गयी. घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं उसके बाइक के परखच्चे उड़ गये. हालत इस कदर था कि पता भी […]

विज्ञापन
देवघर : नगर थाना क्षेत्र के बाइपास सर्कुलर रोड पर रात करीब 11 बजे तेज गति से गुजर रही ट्रक एक बाइक सवार को रौंदते हुए आगे फरार हो गयी. घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं उसके बाइक के परखच्चे उड़ गये. हालत इस कदर था कि पता भी नहीं चल पा रहा था कि बाइक कौन सी है.
घटना को देखकर आसपास के लोग दौड़े और उस पथ पर आ रही अन्य ट्रकों को रोक दिया. घटना की सूचना मिलते ही एएसआइ बैंजा उरांव पीसीआर-1 के साथ पहुंचे. मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. खोजबीन में घटनास्थल पर से पीसीआर पुलिस ने बाइक का नंबर प्लेट खोजा, पता चला कि बाइक का नंबर जेएच 15 बी 9688 है.
घटनास्थल पर पहुंचे कोई व्यक्ति मृतक को नहीं पहचान सका. घटना में उसके छाती से पेट तक का हिस्सा पूरी तरह कुचला हुआ है. मृतक के पॉकेट में एक शराब की बोतल थी, जो पूरी तरह चूर-चूर हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट भी नहीं पहना था. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola