छत से गुजरता हाइटेंशन तार हटाने की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2018 6:48 AM
विज्ञापन
सारठ बाजार : घनवरिया गांव में दर्जनों घरों की छत के ऊपर से गुजरे 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार को ग्रामीणों ने हटाने की मांग की है. पीड़ित सहारूद्दीन अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी, चिराउद्दीन अंसारी, युनूस अंसारी, मनुरुरूद्दीन अंसारी समेत अन्य ने बताया कि उनके घर की छत के ऊपर से 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार […]
विज्ञापन
सारठ बाजार : घनवरिया गांव में दर्जनों घरों की छत के ऊपर से गुजरे 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार को ग्रामीणों ने हटाने की मांग की है. पीड़ित सहारूद्दीन अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी, चिराउद्दीन अंसारी, युनूस अंसारी, मनुरुरूद्दीन अंसारी समेत अन्य ने बताया कि उनके घर की छत के ऊपर से 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार गुजरा है, जो बराबर टूट-टूट कर गिरता रहता है. कई बार तार गिरने से परिजन बाल-बाल बचे हैं. छत के ऊपर तार टूट-टूट कर गिरने को लेकर कई बार विभाग को सूचना दी गयी है, लेकिन विभा
ग अनदेखी कर रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार को मना करने के बाद भी 11 हजार तार घर की छत के ऊपर से पार कर दिया. लोगों ने अपना दुख सुनाते हुए कहा कि उनकी कहीं और जमीन भी नहीं है. कहा कि विभाग छत के ऊपर से 11 हजार तार हटाए नहीं तो विभाग के विरुद्ध विद्युत कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










