देवघर : रोटेशन पर मिल रही है बिजली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2018 5:35 AM
विज्ञापन
देवघर : इस्टर्न रेलवे द्वारा रामपुरहाट-दुमका ट्रेन (संख्या 53081-53082) तथा दुमका-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन (संख्या 53553-53556) को मर्ज कर रामपुरहाट से जसीडीह वाया दुमका नयी ट्रेन (संख्या 53081-53082) 28 अप्रैल से चलाने का फैसला लिया गया है. आठ सामान्य कोच सहित दो एसएलआर बोगी वाली यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी. ट्रेन रामपुरहाट से दिन के 12.25 बजे […]
विज्ञापन
देवघर : इस्टर्न रेलवे द्वारा रामपुरहाट-दुमका ट्रेन (संख्या 53081-53082) तथा दुमका-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन (संख्या 53553-53556) को मर्ज कर रामपुरहाट से जसीडीह वाया दुमका नयी ट्रेन (संख्या 53081-53082) 28 अप्रैल से चलाने का फैसला लिया गया है. आठ सामान्य कोच सहित दो एसएलआर बोगी वाली यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी. ट्रेन रामपुरहाट से दिन के 12.25 बजे खुलेगी तथा शाम चार बजे जसीडीह पहुंचेगी. वहीं जसीडीह से शाम 4.30 बजे खुलेगी व रात 8.10 बजे रामपुरहाट पहुंचेगी.
इधर, ट्रेन मर्ज किये जाने की वजह से कुछ दिनों के लिए दुमका-जसीडीह (संख्या 53555) ट्रेन के समय में फेरबदल किया गया है. यह ट्रेन दुमका से शाम 5.10 खुलेगी तथा शाम सात बजे जसीडीह पहुंचेगी. गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने बताया कि 28 अप्रैल को शाम साढ़े चार बजे जसीडीह-रामपुरहाट ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे. लोगों को बासुकिनाथ, मलूटी जाना सुगम हो जायेगा. हावड़ा जाने के लिए भी लोगों को नया रूट मिल जायेगा.
क्या कहते हैं डीआरएम : जसीडीह-रामपुरहाट नयी ट्रेन की समय-सारणी तय हो चुकी है. यह ट्रेन जसीडीह से 28 अप्रैल से चलेगी. पूर्व से चल रही जसीडीह-दुमका पैसेंजर ट्रेन को मर्ज कर दिया गया है. यह ट्रेन रामपुरहाट से जसीडीह शाम चार बजे पहुंचेगी तथा वापसी में 4.30 बजे जसीडीह से खुलकर रामपुरहाट पहुंचेगी. नयी ट्रेन के शुभारंभ के लिए अबतक कार्यक्रम तय नहीं हुआ है. इसकी तैयारी चल रही है. जल्द ही कार्यक्रम तय कर इसकी जानकारी दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










