उपभोक्ताओं पर नौ करोड़ बिल बकाया, मई से बत्ती होगी गुल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2018 4:44 AM

विज्ञापन

सारठ : अनुमंडलीय बिजली कार्यालय सारठ के 5294 उपभोक्ताओं ने नौ करोड़ का बिल दबा रखा है. विभाग के बार-बार रिमाइंडर देने के बाद भी बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया जा रहा है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सारठ विद्युत कार्यालय के तहत 48 हजार ग्राहक हैं. इनमें चार हजार 990 ऐसे डिफॉल्टर हैं, […]

विज्ञापन
सारठ : अनुमंडलीय बिजली कार्यालय सारठ के 5294 उपभोक्ताओं ने नौ करोड़ का बिल दबा रखा है. विभाग के बार-बार रिमाइंडर देने के बाद भी बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया जा रहा है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सारठ विद्युत कार्यालय के तहत 48 हजार ग्राहक हैं. इनमें चार हजार 990 ऐसे डिफॉल्टर हैं, जिनके पास 10 हजार से 25 हजार तक बकाया है.
25 हजार से ऊपर वाले कुल 304 ग्राहक हैं. बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां पर 31 लाख 74 हजार 32 हजार बकाया हैं. पीएचइडी सारठ पर 10 लाख 50 हजार, सारठ बीडीओ कार्यालय पर तीन लाख 61 हजार, पालोजोरी बीडीओ कार्यालय पर छह लाख 51 हजार, सारवां बीडीओ कार्यालय पर एक लाख 31 हजार बकाया हैं. इसके अतिरिक्त सारठ व पालाजोरी थाना पर भी लाखों का बिजली बिल बकाया है. मई से इनकी बिजली काटे जाने की तैयारी है.
30 अप्रैल तक दिया गया समय : सहायक अभियंता
सरकारी कार्यालय व अन्य पर करोड़ों के बकाया पर सहायक अभियंता राजकमल ने बताया कि सभी बकायेदारों को 30 अप्रैल तक समय दिया गया है. जो बकायेदार बिल जमा नहीं करते हैं, उनकी बिजली मई के प्रथम सप्ताह से काटी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola