मजदूर शेड की जगह बना दिया बस स्टॉप!
देवघर : यह जो आप तस्वीर देख रहे हैं, इसे इसी सोमवार को अंतिम रूप दिया गया है. श्रम विभाग व पीडब्ल्यूडी की रिकार्ड में श्रमिकों के लिए बनाया गया शेड है. जबकि कोई भी देखकर बता सकता है कि बस स्टॉप है. यह शेड पुरनदाहा मुहल्ले में खनन विभाग कार्यालय के पास गड्ढे में […]
देवघर : यह जो आप तस्वीर देख रहे हैं, इसे इसी सोमवार को अंतिम रूप दिया गया है. श्रम विभाग व पीडब्ल्यूडी की रिकार्ड में श्रमिकों के लिए बनाया गया शेड है. जबकि कोई भी देखकर बता सकता है कि बस स्टॉप है. यह शेड पुरनदाहा मुहल्ले में खनन विभाग कार्यालय के पास गड्ढे में बना दिया गया है. इस श्रमिक शेड का उपयोग न तो कभी श्रमिक कर सकेंगे, न ही इसका उपयोग बस स्टॉप के रूप में होगा. इससे मजदूरों काे लाभ हो न हो, ठेकेदारों को जरूर लाभ हो गया. मजदूरों की सुविधा के नाम पर बनी इस बस स्टॉप में 16 लाख रुपये पूरी तरह से ठेका-पट्टा में लूट गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










