बाबा मंदिर में पूजा के लिए भक्त ले सकेंगे अग्रिम समय
देवघर : बाबा मंदिर में पूजा करने के लिए भक्त अब अग्रिम समय ले सकेंगे. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. अग्रिम समय के लिए भक्त बाबा मंदिर की वेबसाइट पर आॅनलाइन आग्रह कर सकेंगे. इसके लिए मंदिर के वेबसाइट को अपडेट करने की तैयारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर प्रभारी […]
देवघर : बाबा मंदिर में पूजा करने के लिए भक्त अब अग्रिम समय ले सकेंगे. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. अग्रिम समय के लिए भक्त बाबा मंदिर की वेबसाइट पर आॅनलाइन आग्रह कर सकेंगे. इसके लिए मंदिर के वेबसाइट को अपडेट करने की तैयारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर प्रभारी ने कंप्यूटर संचालक निलेंदु कापरी को मंदिर की वेबसाइट में इसके लिए प्रावधान तैयार करने का निर्देश दिया है. साथ ही प्रभारी ने कहा है कि इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार-विमर्श करने के बाद इस सिस्टम को लागू किया जायेगा. इस सिस्टम को चालू करने के बाद देश-विदेश से घर बैठे लोग मंदिर के वेबसाइट पर मंदिर आने के पहले ही पूजा की तिथि की अग्रिम बुकिंग करा पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










