करते रहे इंतजार, नहीं आयी स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम

Updated:
विज्ञापन

देवघर : क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआइ) की टीम देवघर से 44 किलोमीटर दूर बासुकिनाथ में ही रह गयी. गुरुवार को देवघर नगर निगम में टीम के आने का इंतजार किया जा रहा था. ऑफिस में दिनभर टीम की ही चर्चा होती रही. कर्मी आपस में एक-दूसरे से जानकारी लेते रहे तथा शाम तक नहीं […]

विज्ञापन

देवघर : क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआइ) की टीम देवघर से 44 किलोमीटर दूर बासुकिनाथ में ही रह गयी. गुरुवार को देवघर नगर निगम में टीम के आने का इंतजार किया जा रहा था. ऑफिस में दिनभर टीम की ही चर्चा होती रही. कर्मी आपस में एक-दूसरे से जानकारी लेते रहे तथा शाम तक नहीं आने पर कर्मियों ने राहत की सांस ली. सभी कर्मी शाम पांच बजे तक इंतजार करने के बाद चले गये. देवघर की स्वच्छता की जांच करने टीम कभी भी देवघर आ सकती है. इसे लेकर सफाई अभियान जारी रहा. दिन-रात विभिन्न मुहल्ले में सफाई की जा रही है. टावर चौक, बड़ा बाजार, सब्जी मंडी, बस स्टैंड सहित तालाबों के आस-पास विशेष रूप से सफाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola