पिता ने जतायी सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

Updated:
विज्ञापन

मृतका के पिता के आवेदन पर नामजद पांच युवकों पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है देवीपुर थाना की पुलिस सोमवार को देवीपुर थाना क्षेत्र में डोभा से बरामद हुई थी किशोरी की लाश देवघर : देवीपुर थाना क्षेत्र में घर के पास खेत में बने […]

विज्ञापन

मृतका के पिता के आवेदन पर नामजद पांच युवकों पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी

एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है देवीपुर थाना की पुलिस
सोमवार को देवीपुर थाना क्षेत्र में डोभा से बरामद हुई थी किशोरी की लाश
देवघर : देवीपुर थाना क्षेत्र में घर के पास खेत में बने डोभा से बरामद किशोरी के शव का सदर अस्पताल के डॉ सीके शाही ने पोस्टमार्टम किया. साथ ही जांच के लिए स्लाइड सैंपलिंग करते हुए पैथोलॉजी में भेजा. उधर, मृतका के परिजनों ने उजानपुर निवासी रोहित कुमार सहित उमेश महतो, मनोज यादव, शालिग्राम यादव व अमजोरा निवासी डबलू यादव पर देवीपुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपितों में से एक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है.
मामले में परिजनों ने गैंगरेप की भी आशंका जतायी गयी है, हालांकि परिजनों द्वारा दर्ज प्राथमिकी में इसका जिक्र नहीं है. पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि गायब किशोरी के साथ गलत कर साक्ष्य छिपाने के लिए उसकी हत्या की गयी थी और शव को डोभा में फेंक दिया गया. इस संबंध में वे लोग न्याय के लिए एसपी से भी मिलेंगे. पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर से इस बिंदु पर जांच का आग्रह किया है कि किशोरी के साथ गलत हुआ था कि नहीं? फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है. उक्त किशोरी 23 दिसंबर से लापता थी. उसके पिता ने गुमशुदगी की शिकायत थाना में भी दी थी. पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी कि दो दिन बाद उसका शव खेत में बने डोभा से बरामद हो गया. किशोरी की मोबाइल से पता चला था कि घर से निकलने के पूर्व उसे तीन-चार कॉल आये थे. पिता का आराेप है कि सभी आरोपित पुत्री की मोबाइल पर बारी-बारी से कॉल करता था. मामले को लेकर देवीपुर थाना कांड संख्या 182/17 दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola