झारखंड : 15 सालों से हर सोमवारी को गंगाजल लेकर बाबाधाम आ रहे हैं मुंगेर के निरंजन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : बाबा बैद्यनाथ के एक भक्त ऐसे भी हैं जिन्होंने अपना घर छोड़ दिया है तथा 15 वर्षों से हर सोमवारी को सुल्तानगंज से पैदल गंगाजल लेकर बाबाधाम आते हैं. इस बार वे दंडवत बाबाधाम पहुंचे हैं. उन्होंने 56 दिनों में सुल्तानगंज से देवघर तक की दूरी तय की और यहां से वे बासुकिनाथ […]
विज्ञापन
देवघर : बाबा बैद्यनाथ के एक भक्त ऐसे भी हैं जिन्होंने अपना घर छोड़ दिया है तथा 15 वर्षों से हर सोमवारी को सुल्तानगंज से पैदल गंगाजल लेकर बाबाधाम आते हैं. इस बार वे दंडवत बाबाधाम पहुंचे हैं.
उन्होंने 56 दिनों में सुल्तानगंज से देवघर तक की दूरी तय की और यहां से वे बासुकिनाथ होते हुए वापस सुल्तानगंज दंडवत ही जायेंगे. बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत संग्रामपुर के सौढ़ा गांव निवासी 68 वर्षीय निरंजन चौधरी पिछले 15 वर्षों से नंगे पांव पैदल चल रहे हैं. वे सुल्तानगंज से कांवर लेकर प्रत्येक सोमवारी को बाबा पर जलार्पण करते हैं.
जलार्पण के बाद पुन: पैदल ही सुल्तानगंज के लिए लौट जाते हैं. इस बार वे सुल्तानगंज से दंडवत देवघर पहुंचे हैं. यहां से बासुकिनाथ तक जायेंगे. श्री चौधरी ने बताया कि ये हठधर्मिता नहीं है. उनका मानना है कि बाबा ने आदेश दिया है. जबतक बंद करने का आदेश नहीं होगा, तब तक कांवर यात्रा जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










