शिव बरात के दिन दीपों से सजेगा शहर

Updated:
विज्ञापन

शिवरात्रि महोत्सव समिति की बैठक, रजत जयंती वर्ष धूमधाम से मनाने का निर्णय 13 को निकलेगी शिव बरात देवघर : बाबा नगरी में शिव बरात निकालने की तैयारी अभी से शुरू हो गयी है. शिवरात्रि महोत्सव समिति की बैठक पूर्व मेयर के निजी कार्यालय में मार्कण्डे जजवाड़े उर्फ पुटरू की अध्यक्षता में हुई. इसमें 13 […]

विज्ञापन

शिवरात्रि महोत्सव समिति की बैठक, रजत जयंती वर्ष धूमधाम से मनाने का निर्णय

13 को निकलेगी
शिव बरात
देवघर : बाबा नगरी में शिव बरात निकालने की तैयारी अभी से शुरू हो गयी है. शिवरात्रि महोत्सव समिति की बैठक पूर्व मेयर के निजी कार्यालय में मार्कण्डे जजवाड़े उर्फ पुटरू की अध्यक्षता में हुई. इसमें 13 फरवरी को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की भव्य बरात निकालने का निर्णय लिया गया. इस संबंध में मार्कण्डे जजवाड़े ने बताया कि बाबा नगरी में 1994 से शिव बरात निकालने की परंपरा शुरू हुई है. इस बार रजत जयंती है. इसे धूमधाम से मनाया जायेगा. शहर के अधिकांश लोगों को इसमें जोड़ा जायेगा. पूरे शहर को शिवमय बनाने के लिए शिव बरात के दिन शिवभक्तों से अपने-अपने घरों को दीपों से सजाने का आग्रह किया जायेगा.
पूरे बरात रूट को भव्य रूप से सजाया जायेगा. इसके लिए चंदन नगर के अलावा कई जगहों से रंग-बिरंगे लाइट मंगाये जायेंगे. इसमें रायपुर, बनारस आदि भी शामिल है. इसकी तैयारी में सब जुट गये हैं. बैठक में ताराचंद जैन, उदय गोस्वामी, हनुमान केशरी, पिंटू खवाड़े, उत्तम आचार्य, रवि नरौने, बमबम झा, मंटू नरौने, शिवनाथ तिवारी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola