चितरा में स्कॉर्पियो की पेड़ से टक्कर, एक की मौत
चितरा : दुमका-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित थाना क्षेत्र के बलियापुर चौक से थोड़ा आगे हरिश्चंद्र महतो के घर के पास एक पेड़ से स्कॉर्पियो संख्या डब्ल्यूबी 44बी-5455 के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में गाड़ी पर सवार फिरोज (48) की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी व पांच अन्य घायल […]
चितरा : दुमका-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित थाना क्षेत्र के बलियापुर चौक से थोड़ा आगे हरिश्चंद्र महतो के घर के पास एक पेड़ से स्कॉर्पियो संख्या डब्ल्यूबी 44बी-5455 के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में गाड़ी पर सवार फिरोज (48) की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी व पांच अन्य घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही चितरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घायलों का बड़जोरी के एक निजी क्लिनिक में इलाज कराया. ग्रामीणों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो पलट गयी व मृतक गाड़ी में फंसा रह गया. बाद में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मृतक को गाड़ी से निकाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










