32 पैक्स अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म, जल्द होगा चुनाव

Updated:
विज्ञापन

देवघर : जिले के 32 पैक्स अध्यक्षों का कार्यकाल पूरा हो गया है. इसके बाद सहकारिता विभाग ने इन 32 पैक्सों के संचालन के लिए प्रशासक की नियुक्ति कर दी है. अब इन पैक्सों में अगले कुछ दिनों में नये अध्यक्ष का चुनाव वोटिंग के जरिये होगा. जब तक चुनाव नहीं होता है, उन 32 […]

विज्ञापन

देवघर : जिले के 32 पैक्स अध्यक्षों का कार्यकाल पूरा हो गया है. इसके बाद सहकारिता विभाग ने इन 32 पैक्सों के संचालन के लिए प्रशासक की नियुक्ति कर दी है. अब इन पैक्सों में अगले कुछ दिनों में नये अध्यक्ष का चुनाव वोटिंग के जरिये होगा. जब तक चुनाव नहीं होता है, उन 32 पैक्सों अध्यक्षों की जगह प्रशासक ही पैक्सों का कार्य करेंगे. जिन पैक्स अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म हो गया है, उन्हें पैक्सों का लेखा-जोखा नियुक्त प्रशासक को सौंप देना है. सहयोग समितियां के सहायक निबंधक द्वारा इससे संबंधित निर्देश जारी किया गया है.

इन पैक्सों में अध्यक्ष कार्यकाल समाप्त
देवघर : शंकरी, पिछड़ीबाद, खसपैका, मसनजोरा, सरसा व बसबरिया.
देवीपुर : फुलकरी, झुमरबाद, कसाठी, महुआटांड़.
मोहनपुर: झालर व चकरमा.
मधुपुर : पसिया व दर्वे.
करौं: बघनाडीह, कसैया, सालतर, पथरौल
मारगोमुंडा : बनसिमी व मुरली पहाड़ी.
सारठ : अलुवारा, नवादा, डिंडाकोली, झिलुआ
पालोजोरी: भुरकुंडी, कचुवासोली, धावा, विराजपुर, कसरायडीह, बांधडीह, पहुरीडीह व बसहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola