मौसम का मिजाज: 25 व 26 दिसंबर तक छाये रहेंगे हल्के बादल, पांच दिनों में न गिरेगा पारा,न होगी बारिश
दुमका : उपराजधानी दुमका सहित पूरे संताल परगना में अगले पांच दिनों में न तो बहुत ज्यादा ठंड बढ़ने के आसार हैं और न ही बारिश होने की ही संभावना है. 23 व 24 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है. वहीं 25, […]
दुमका : उपराजधानी दुमका सहित पूरे संताल परगना में अगले पांच दिनों में न तो बहुत ज्यादा ठंड बढ़ने के आसार हैं और न ही बारिश होने की ही संभावना है. 23 व 24 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है. वहीं 25, 26 व 27 सितंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम क्रमश: 10, 11 व 11 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
23 व 27 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा, पर 24 दिसंबर को आंशिक व 25 व 26 दिसंबर को हल्के बादल छाये रहेंगे. संयुक्त कृषि निदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने रामगढ़, हंसडीहा और नोनीहाट के इलाके में कृषि कार्य का मुआयना किया है. यह सही है कि दिसंबर महीने में इस इलाके में इतना कम ठंडा नहीं हुआ करता, पर अब तक मौसम के इस परिवर्तन का कृषि पर प्रतिकुल असर नहीं पड़ा है. कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ श्रीकांत सिंह के मुताबिक कीट प्रकोप तथा खरपतवार नियंत्रण पर किसान ध्यान दें, तो परेशानी नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










