बांगला जात्रा के हास्य अभिनेता का निधन

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर. बांगला जात्रा(नाटक) में हास्य अभिनेता के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले अब्दुल अजीज रोड निवासी 82 वर्षीय सिंटू चौधरी का शुक्रवार को निधन हो गया. सिंटू एक हास्य अभिनेता के अलावा खेल प्रेमी भी थे. वे अपने पीछे पत्नी के अलावे एक पुत्री समेत भरापूरा परिवार छोड़ गये. वे अवकाश प्राप्त रेल […]

विज्ञापन

मधुपुर. बांगला जात्रा(नाटक) में हास्य अभिनेता के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले अब्दुल अजीज रोड निवासी 82 वर्षीय सिंटू चौधरी का शुक्रवार को निधन हो गया. सिंटू एक हास्य अभिनेता के अलावा खेल प्रेमी भी थे. वे अपने पीछे पत्नी के अलावे एक पुत्री समेत भरापूरा परिवार छोड़ गये. वे अवकाश प्राप्त रेल कर्मचारी थे.

1995 में रेलवे के चालक पद से सेवानिवृत हुए. रेल में काम करते हुए सामाजिक कार्यों के साथ साथ खेल के क्षेत्र में अपना योगदान दिया. उन्होंने बांग्ला जात्रा मां माटी मानुष, नेवेदिता, नोटी विनोदनी आदि जात्रा में हास्य कालाकार के रूप में अभिनय किया. साथ ही फुटबॉल खेल के क्षेत्र में बतौर रेफरी की भूमिका निभायी. वे श्रीश्री सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर व रेलवे कालीपुर टाउन पूजा समिति में लंबे समय तक सचिव के पद पर रहे. वे काफी मिलनसार व्यक्ति थे. पूरा शहर उन्हें प्यार से संटू दा कहकर पुकारता था.

निधन की सूचना पर खेल प्रेमी, कलाकार व रेल कर्मी उनके आवास पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया. महिला समिति अध्यक्ष कल्पना घोष, सुभाष दास, दिलीप राय, रामचंद्र पाल, मानस बनर्जी, समीर चटर्जी, सन्नी राय चौधरी आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola