भाजपा ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान

Updated:
विज्ञापन

बैठक.भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक में आरती िसंह ने कहा देवघर : भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक होटल वैद्यनाथ विहार में संपन्न हुई. बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह समेत विधायक नारायण दास शामिल हुुए. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार में महिलाओं […]

विज्ञापन

बैठक.भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक में आरती िसंह ने कहा

देवघर : भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक होटल वैद्यनाथ विहार में संपन्न हुई. बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह समेत विधायक नारायण दास शामिल हुुए. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार में महिलाओं को सम्मान काफी बढ़ा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की सुविधा के लिए कई प्रकार योजनाओं की शुरुआत की हैै, इसमें गांव की महिलाओं को भी प्राथमिकता मिली है. उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुआं से मुक्ति मिली है.
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समेत मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा महिला के नाम से एक रुपये में जमीन की रजिस्ट्री जैसी कई अन्य योजनाएं चलायी गयी है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को आधी आबादी का दर्जा है तो महिलाओं को चुनाव में भी 50 फीसदी भागीदारी मिलनी चाहिए. बैठक में महिला कार्यकर्ताओं से अपील में कहा गया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं, इससे महिलाएं भाजपा के विचारधारा से जुड़ेंगी. महिला कार्यकर्ता बूथ स्तर पर बैठक करें, इससे महिला मोर्चा मजबूत होगी.
महिलाएं संगठन की नींव : विधायक
विधायक नारायण दास ने कहा कि कोई भी संगठन में महिलाओं की भूमिका बड़ी होती है. महिला कार्यकर्ता संगठन की नींव होती है. भाजपा में महिला संगठन काफी मजबूत है, पार्टी हमेशा महिलाओं का सम्मान करती है. इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष विजया सिंह, नवल किशोर राय, कुसुम सिंह, ममता गुप्ता, प्रज्ञा झा, कुसूम शर्मा, प्रेमलता वर्णवाल, अंजलि सिन्हा, कविता कुमारी, डिप्टी मेयर नीतू देवी, बिंदु पाठक, आरती विश्वकर्मा, नीतू गुुप्ता, सोनी हेंब्रम, वीरेंद्र पांडेय, सुधीर कुमार, सोनाधारी झा, मुकेश पाठक, अभय आनंद झा, गुरु दुबे, राजीव सिंह, उत्तम सिंह, अक्षय सिंह आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola