जिंदा शख्‍स को बता दिया मृत, बंद करवा दी वृद्ध की पेंशन

Updated at : 21 Dec 2017 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
जिंदा शख्‍स को बता दिया मृत, बंद करवा दी वृद्ध की पेंशन

सारठ : सरकारी कर्मियों की लापरवाही के कारण गजियाडीह के वृद्ध ध्वजाधारी राय (75) को मृत दिखा कर उनकी पेंशन रोक दी गयी. मार्च 2016 से उन्हें पेंशन से वंचित कर दिया गया. बुधवार को उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के तहत मई 2010 में पेंशन की स्वीकृति मिली थी. तब से […]

विज्ञापन

सारठ : सरकारी कर्मियों की लापरवाही के कारण गजियाडीह के वृद्ध ध्वजाधारी राय (75) को मृत दिखा कर उनकी पेंशन रोक दी गयी. मार्च 2016 से उन्हें पेंशन से वंचित कर दिया गया. बुधवार को उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के तहत मई 2010 में पेंशन की स्वीकृति मिली थी. तब से लगातार पेंशन मिल रही थी. पिछले साल मार्च में अंतिम बार पेंशन की राशि उनके खाते में आयी. बैंक का खाता अपडेट कराया तो पता चला कि मार्च 2016 के बाद कोई पेंशन की राशि नहीं आयी है.

एक सप्ताह पहले ही सामाजिक सुरक्षा कार्यालय से पता चला कि लिस्ट से उनका नाम मृत दिखा कर नाम हटा दिया गया है. इस कारण उनकी पेंशन बंद है. इस बाबत शिकायत पत्र सीओ कार्यालय में देकर न्याय की गुहार लगाते हुए फिर से पेंशन चालू करने का अनुरोध सीओ से किया है. बताया कि उन्हें अपनी दवाइयां वगैरह खरीदने में पेंशन से काफी सहायता मिलती थी.

कहते हैं सीओ
सीओ धनंजय पाठक ने कहा कि उन्होंने अभी शिकायत पत्र नहीं देखा है. सामाजिक सुरक्षा से पत्राचार कर पेंशन चालू करायी जायेगी. जांच कर दोषी पर कार्रवाई भी की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola