वार्ड विकास केंद्र में नहीं आया अपेक्षित आवेदन
देवघर: देवघर में वार्ड गठन के लिए स्वयंसेवकों का चयन करना मुश्किल हो गया है. देवघर के 36 वार्डों से कुल 288 लोगों के नाम भेजना है. नगर विकास विभाग ने हर वार्ड में वार्ड विकास केंद्र का गठन करने का निर्देश दिया है. इसमें चार-चार लोगों को स्वयंसेवक रूप में चयन करना है. विभाग […]
देवघर: देवघर में वार्ड गठन के लिए स्वयंसेवकों का चयन करना मुश्किल हो गया है. देवघर के 36 वार्डों से कुल 288 लोगों के नाम भेजना है. नगर विकास विभाग ने हर वार्ड में वार्ड विकास केंद्र का गठन करने का निर्देश दिया है. इसमें चार-चार लोगों को स्वयंसेवक रूप में चयन करना है. विभाग ने विज्ञापन के माध्यम से आवेदन मांगा था. इसकी अंतिम तिथि 12 दिसंबर थी.
अब तक दो सौ से कम आवेदन आया है. नगर निगम प्रशासन की ओर से हर वार्ड से आठ-आठ नाम भेजना संभव नहीं हो पा रहा है. संबंध में सिटी मैनेजर प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आवेदन तो गिनती के हिसाब से आ गया है. लेकिन वार्डवार नहीं आया है. इससे एक-दो वार्डों में स्वयंसेवकों के चयन में दिक्कत हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










