साइबर आरोपित की तलाश में पहुंची ओड़िशा पुलिस

Updated:
विज्ञापन

देवघर : ओड़िशा अंतर्गत भुवनेश्वर कटक जिले के लक्ष्मीसागर थाना के एसआइ एसके संधा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय छापेमारी टीम सोमवार शाम में देवघर पहुंची. यहां नगर व कुंडा थाना गश्ती दल के सहयोग से आरोपित अमित जायसवाल की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी किया. समाचार लिखे जाने तक ओड़िशा पुलिस की छापेमारी […]

विज्ञापन

देवघर : ओड़िशा अंतर्गत भुवनेश्वर कटक जिले के लक्ष्मीसागर थाना के एसआइ एसके संधा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय छापेमारी टीम सोमवार शाम में देवघर पहुंची. यहां नगर व कुंडा थाना गश्ती दल के सहयोग से आरोपित अमित जायसवाल की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी किया. समाचार लिखे जाने तक ओड़िशा पुलिस की छापेमारी टीम को सफलता हाथ नहीं लग सकी है.

पूछे जाने पर बताया कि बुढ़ेश्वरी कॉलोनी निवासी नैना नायक से साइबर ठगी हुई है. मामले में नैना ने आरोपित अमित पर लक्ष्मीपुर थाना कांड संख्या 375/17 भादवि की धारा 292, 465, 469, 506, 66(सी), 67, 67(ए) आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है. उसी मामले में भुवनेश्वर कटक डिप्टी कमिश्नर के आदेश पर छापेमारी टीम आरोपित को दबोचने के लिये देवघर पहुंची.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola