ठंड के मौसम में भी सब्जी का बाजार गर्म

Updated:
विज्ञापन

देवघर : ठंड बढ़ते ही मंडियों में सब्जियों की आवक बढ़ गयी है, बावजूद कीमतों में कमी नहीं आयी है. नतीजा आज भी मंडियों में सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं. बाजार में अधिकांश सब्जियां 30 रुपये किलो के पार बिक रही हैं. इससे आम लोगों का जहां घरेलु बजट गड़बड़ा रहा है. वहीं […]

विज्ञापन
देवघर : ठंड बढ़ते ही मंडियों में सब्जियों की आवक बढ़ गयी है, बावजूद कीमतों में कमी नहीं आयी है. नतीजा आज भी मंडियों में सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं. बाजार में अधिकांश सब्जियां 30 रुपये किलो के पार बिक रही हैं. इससे आम लोगों का जहां घरेलु बजट गड़बड़ा रहा है. वहीं पॉकेट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने से लोग मौसमी सब्जी का स्वाद नहीं ले पा रहे हैं. बैंगन, टमाटर, हरी मिर्च, कद्दू, फूल गोभी, पत्ता गोभी आदि काफी महंगे बिक रहे हैं. आम तौर पर ठंड बढ़ते ही सब्जियों की पैदावार दोगुनी हो जाती है.
किसान भारी मात्रा में सब्जियां लेकर बाजार पहुंचते हैं, लेकिन इस बार बाजार का रूप अलग दिख रहा है. सामान्यत: ठंड के सीजन में सब्जियों की कीमतें घट जाती हैं अौर खरीदार सस्ती सब्जियां खरीद पाते हैं. यही वजह है कि लोग ठंड के सीजन का इंतजार करते हैं, मगर खपत के अनुपात में मंडी में सब्जियां कम आने से देवघर बाजार में कीमतें अब भी चढ़ी हुई हैं.

मीना बाजार सब्जी मंडी के सब्जी दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि दशहरा के समय बारिश व समय से पहले कोहरा छा जाने से अधिकांश सब्जियों की लतें सड़ गयी हैं. इसके कारण सब्जी उत्पादन (पैदावार) पर खासा असर पड़ा है, उसका खामियाजा पहले किसानों को अौर अब ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है. आपूर्ति कम होने व ग्राहकों की डिमांड बढ़ने से कीमतें आसमान छू रही हैं. सामान्यत: ठंड के सीजन शुरू होते ही नया आलू 10-15 रुपये प्रति किलो के भाव बिकने लगता था, मगर इस समय नया आलू 25-30 रुपये किलो की दर से बिक रहा है.

सब्जी कीमत (रु/किलो)
टमाटर 38-40
भिंडी 40
हरी मिर्च 50-60
बैंगन (सादा) 20
बैंगन (काला) 35-40
हरा मटर 60-80
मूली 20
परवल 45
करैला 40
पपीता 15-20
कद्दू 20-22
पत्ता गोभी 10-18 प्रति पीस
फूल गोभी 10-22 प्रति पीस
धनिया पत्ता 50-80
आलू (पुराना) 8-10
आलू(नया) 25-30
अदरक 60-80
बीट 55-60
शिमला मिर्च 45-60
शलजम 55-60
गाजर 40-50
पालक 20
बथुआ साग 45-50
चना साग 55-60
मैथी साग 35-40
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola