जोन-टू में सोमवार से हो सकती है नियमित जलापूर्ति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता से मंगाया गया पंप का सामान देवघर : शहरी जलापूर्ति योजना के तहत जाेन-टू में सोमवार से नियमित पेयजलापूर्ति की संभावना है. पतालडीह स्थित पंप की मरम्मत रविवार को करायी जायेगी. पंप का सामान शनिवार को कोलकाता से लाया गया. मरम्मत कार्य के लिए प्राइवेट मिस्त्री को लगाया गया है. उन्होंने बताया कि पंप […]
विज्ञापन
कोलकाता से मंगाया गया पंप का सामान
देवघर : शहरी जलापूर्ति योजना के तहत जाेन-टू में सोमवार से नियमित पेयजलापूर्ति की संभावना है. पतालडीह स्थित पंप की मरम्मत रविवार को करायी जायेगी. पंप का सामान शनिवार को कोलकाता से लाया गया. मरम्मत कार्य के लिए प्राइवेट मिस्त्री को लगाया गया है. उन्होंने बताया कि पंप का बोरिंग व बुश दोनों खराब है. रविवार को इसकी मरम्मत की जायेगी. वहीं मेयर के जल विभाग के प्रतिनिधि मंटू नरौने ने बताया कि प्राइवेट मिस्त्री की सलाह पर कोलकाता से पंप का सामान मंगाया गया. रविवार को पंप की मरम्मत हो जायेगी. इसके बाद जोन टू में पानी सुचारु रूप से पहुंचने लगेगा. बताते चलें कि पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता के आदेश के बाद शहरी जलापूर्ति योजना में कार्यरत पीएचइडी कर्मी वापस लौट गये हैं. इससे शहर में पानी सप्लाई की व्यवस्था चरमरा गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










