वार्ड विकास केंद्र बनेगा, पार्षद सुनेंगे समस्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमीन चिह्नित कर विभाग को सूचित करने का आदेश देवघर : रांची में नगर विकास के प्रधान सचिव अरुण सिंह की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक हुई. इसमें निर्णय लिया गया है कि नगर निगम में जनता की भीड़ को कम करने व जनता की सुविधाओं के लिए पूरे राज्य में 20 वार्ड विकास केंद्र […]
विज्ञापन
जमीन चिह्नित कर विभाग को सूचित करने का आदेश
देवघर : रांची में नगर विकास के प्रधान सचिव अरुण सिंह की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक हुई. इसमें निर्णय लिया गया है कि नगर निगम में जनता की भीड़ को कम करने व जनता की सुविधाओं के लिए पूरे राज्य में 20 वार्ड विकास केंद्र भवन बनाया जायेगा. जिसमें देवघर नगर निगम भी शामिल है. यह जानकारी निगम के एसइ रमेश झा ने दी.
सभी सुविधाओं से लैस होगा केंद्र
एसइ ने बताया कि 1200 वर्ग फिट में दो मंजिला भवन होगा. इसमें बड़े-बड़े हॉल सहित कई सुविधा जैसे ऑफिस, जन समस्या को सुलझाने के लिए इंटरनेट, फोन, ऑफिस स्टाफ आदि रहेंगी. आवास होल्डिंग सहित जन समस्या की सुनवाई पार्षद करेंगे. एक प्रकार से यह पार्षदों का ऑफिस भी होगा. निगम परिसर में सिर्फ मेयर व डिप्टी मेयर का कार्यालय संचालित रहेगा. जनता निगम के बजाय इस ऑफिस में अपना सभी काम आराम से करा सकेंगे. इसके लिए जल्द ही जमीन का चयन कर विभाग को सूचित कर एक महीने के अंदर भवन बनाने का काम प्रारंभ करना है. हालांकि विभाग से अभी सूचना आनी बाकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










