शहर को चकाचक रखने की कवायद शुरू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: बाबा नगरी में अब डोर टू डोर कचरे का उठाव प्रारंभ हो गया है. पहले चरण में बुधवार को मुख्य बाजार से दुकानों के सामने निगम ने कचरे का उठाव प्रारंभ किया. गुरुवार से घर-घर जाकर कचरे का उठाव होना शुरू हो जायेगा. यूजर चार्ज आते ही बढ़ेगी सुविधा : इस संबंध में नगर […]
विज्ञापन
देवघर: बाबा नगरी में अब डोर टू डोर कचरे का उठाव प्रारंभ हो गया है. पहले चरण में बुधवार को मुख्य बाजार से दुकानों के सामने निगम ने कचरे का उठाव प्रारंभ किया. गुरुवार से घर-घर जाकर कचरे का उठाव होना शुरू हो जायेगा.
यूजर चार्ज आते ही बढ़ेगी सुविधा : इस संबंध में नगर आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन यूजर चार्ज के रूप में 14 हजार रुपये मिले हैं. चार्ज नहीं मिलने पर डोर टू डोर शहर की सफाई संभव नहीं है. निगम के पास पर्याप्त फंड नहीं है. हां, अगर लोगों का सहयोग मिलना शुरू हो जाता है, तो जल्द ही सफाई के लिये ज्यादा सुविधा बढ़ायी जायेगी. भविष्य में एक सौ गड़ियां खरीदने की तैयारी है. इसमें हाइवा से लेकर छोटी गाड़ियां तक शामिल हैं.
जल्द ही सर्विस स्टेशन के लिये जमीन की होगी तलाश : डोर टू डोर कचरा उठाव पूरी तरह से शुरू हो जाने के बाद शहर के नजदीक एक सर्विस स्टेशन बनाया जायेगा, ताकि गाड़ियों को ज्यादा समय नहीं लगे. एक जगह पहले कचरा उठा कर इस स्टेशन पर जमा कर बाद में इसे पीपी मोड पर कचरा से खाद बनाने वाले प्लांट बेस्ड सॉलिड मैनेजमेंट पछियारी कोठिया में भेजा जायेगा. इसके लिये जल्द ही जमीन की तलाश की जायेगी. इसके लिये अधिकारियों को निर्देश दिया गया है. उक्त बात की जानकारी निगम सीइओ ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










