आक्रोश: देर रात पोस्टमार्टम, पांच थानों की पुलिस जमी रही
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: भुरभुरा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद हंगामा के बाद सूचना पाकर दमकल की गाड़ी भी घटनास्थल पहुंची अौर आग को बुझाने का प्रयास किया. मगर लोगों ने दमकल गाड़ी को रोक दिया. स्थिति विकट होती देख पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. इससे लोग […]
विज्ञापन
देवघर: भुरभुरा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद हंगामा के बाद सूचना पाकर दमकल की गाड़ी भी घटनास्थल पहुंची अौर आग को बुझाने का प्रयास किया. मगर लोगों ने दमकल गाड़ी को रोक दिया. स्थिति विकट होती देख पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. इससे लोग अौर आक्रोशित हो गये. बाद में बस अॉनर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेशानंद झा व कई अन्य लोगों ने स्थानीय लोगों की पहल पर एसडीपीअो से बात करते हुए बाइपास रोड पर प्रात: छह बजे से रात्रि 10बजे तक भारी वाहनों का परिचालन बंद करने की मांग की. एसडीपीअो के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ अौर सड़क के दोनों अोर एक घंटा से ज्यादा समय तक लगे जाम को हटाया जा सका.
दमकल ने बुझायी आग
इसके बाद पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में दमकल टीम ने प्रभारी श्रीभगवान अोझा के नेतृत्व में आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया. हालांकि तब तक पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर जमे रहे.
आश्वासन के बाद हटा जाम
स्थित की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ दीपक पांडेय घटना स्थल पर पहुंचे तो उनको भी विरोध का सामना करना पड़ा. लोग ट्रक के परिचालन पर लगातार रोक की मांग कर रहे थे.इस पर मौके पर मौजूद बस ऑर्नर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेशानंद झा ने भी भारी वाहनों के परिचालन पर निर्णय की मांग की. इस पर एसडीपीओ ने तत्काल थाना स्तर पर सुबह छह बजे से रात दस बजे तक ट्रक व हाइवा के परिचालन पर रोक लगाने का अाश्वासन दिया. तब जाकर लोगों ने जाम हटाया.
ड्राइवर को लोगों ने पुलिस के हवाले किया, जेल भेजने की मांग
लोगों को पुलिस के द्वारा बहुत समझाने पर मृत बालक हर्ष के दादा जी ने ट्रक चालक को सुरक्षित पुलिस के हवाले किया. लेकिन मौजूद भीड़ ने ड्राइवर पर एकाएक हमला कर दिया जिसमें कि वह बुरी तरह से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिये तुरंत सदर अस्पताल भेज दिया गया.
लोगों ने पीसीआर वैन पर पैसे लेने का लगाया आरोप : मौके पर मौजूद लोगों ने एक स्वर से हाइवे पैट्रोलिंग व पीसीआर वैन पर पैसे लेकर ट्रकों को खुली छूट देने का आरोप लगाया.
हर्ष ने सोमवार को ही भरा था मैट्रिक का फॉर्म
देवघर. हर्ष के बड़े भाई सानू ने कहा कि उनका भाई पढ़ने में काफी तेज था. वह अपने क्लास में काफी होनहार था. घर के सभी सदस्यों का काफी आदर करता था. हर्ष ने बीते सोमवार को मैट्रिक का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा था. वह पढ़ाई कर अपना नाम रोशन करना चाहता था. घटना से पहले उसके दोस्त उसे घर पर बुलाने आये थे. उस दौरान हमने मना कर दिया था कि वह घर पर नहीं है. कुछ देर बाद शायद बाहर में दोस्त मिल गये व दोस्तों के साथ हर्ष बाइक से निकल गया. सानू कहते हैं कि पुलिस की वजह से उनके भाई की जान चली गयी. चूकि सर्कुलर रोड में पुलिस रोज ट्रकों से पैसे वसूलती है. बुधवार को भी ट्रक से पैसे वसूलने के लिए बाइक सवार पुलिस वाले ट्रक का पीछा कर रहे थे. ट्रक ड्राइवर पुलिस को देख तेजी से ट्रक भगा रहा था व जिसकी वजह से ट्रक ने बाइक को धक्का मार दिया. सर्कुलर रोड पर ट्रकाें के प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










