जदयू की जिला कार्यसमिति की बैठक, पार्टी को मजबूत करने पर जोर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: जदयू की जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष सतीश दास की अध्यक्षता में सावित्री कॉम्प्लेक्स में हुई. इसमें पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. कहा गया कि इसके लिए हर वर्गों को पार्टी से जोड़ा जायेगा तथा सदस्यता अभियान शुरू किया जायेगा. यह गांव से लेकर पंचायत, प्रखंड व जिला तक चलाया जायेगा. […]
विज्ञापन
देवघर: जदयू की जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष सतीश दास की अध्यक्षता में सावित्री कॉम्प्लेक्स में हुई. इसमें पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. कहा गया कि इसके लिए हर वर्गों को पार्टी से जोड़ा जायेगा तथा सदस्यता अभियान शुरू किया जायेगा. यह गांव से लेकर पंचायत, प्रखंड व जिला तक चलाया जायेगा. साथ ही जिले के विभिन्न मुद्दों पर जनांदोलन किया जायेगा. बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने आपसी मतभेद मिटा कर पार्टी को मजबूत करने को कहा. इसके लिए तीन माह का समय दिया गया. बैठक के दौरान बबीता राव पटेल व जयंत राव पटेल जदयू की सदस्यता ली.
उनका प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत किया. इस अवसर पर झारखंड प्रांतीय प्रभारी सह बिहार विधान सभा के सचेतक राम सेवक सिंह, प्रांतीय सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह, देवघर जिला प्रभारी श्रवण कुमार, प्रदेश प्रवक्ता त्रिवेणी वर्मा, जिला अध्यक्ष सतीश दास, बबीता, माला सिंह, गोविंद दास, राजू, मुन्ना सिंह, रफीक, पुतुल, अनीता, मंजू देवी, मिथिलेश महथा, अनवर अली, दीपक, सुजीत, पवन ठाकुर, प्रीतम, अर्जुन, विजय यादव, जन्मजय पांडेय, संतो, मनोज, भुपाल महथा आदि मौजूद थे.
देवघर सीट पर दावा करेगी जदयू : प्रदेश प्रभारी
देवघर विधानसभा की सीट पर जदयू ने एनडीए के गठबंधन में रहते जीत दर्ज की है. यह जदयू की परंपरागत सीट है. अगले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जदयू दावा करेंगी. उक्त बातें जदयू के झारखंड प्रभारी सह बिहार विधानसभा के सचेतक राम सेवक सिंह ने कही. शहर के सावित्री कॉम्प्लेक्स में प्रभात खबर से बातचीत में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि देवघर विधानसभा की सीट पर विधानसभा चुनाव के समय दावा किया जायेगा. यहां जदयू का पहला दावा बनता है. एनडीए में वापसी हुई है. हमलोग पहले भी साथ थे. यूपीए में दम घुट रहा था. राजद नेताओं पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे. जदयू भ्रष्टाचार से समझौता नहीं कर सकती है. उन्होंने कहा कि एनडीए के साथ तालमेल कर बिहार व झारखंड में विकास के कामों को आगे बढ़ाया जायेगा. जदयू संताल में पार्टी को मजबूत करेगी. इसके लिए सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी. सभी को तीन माह का समय दिया गया है. काम नहीं करनेवाले हटेंगे तथा दूसरे को मौका दिया जायेगा. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जालेश्वर महतो, प्रांतीय सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह, देवघर जिला प्रभारी श्रवण कुमार, जिलाध्यक्ष सतीश दास आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










