एटीएम के समीप से पकड़े गये युवक पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी
देवघर: बिलासी टाउन चकाचक मंदिर के समीप एसबीआइ एटीएम काउंटर से गुप्त सूचना पर दबोचे गये युवक के मामले में नगर थाना में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. उक्त मामला नगर थाना के एसआइ संतोष कुमार पांडेय के प्रतिवेदन पर दर्ज किया गया है. मामले में मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक गांव निवासी गिरफ्तार […]
मामले में मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक गांव निवासी गिरफ्तार फाल्गुनी मंडल सहित उसके गांव के ही गौतम कुमार मंडल, एसबीआइ एटीएम कार्ड धारक रंजीत यादव व वनांचल ग्रामीण बैंक के एटीएम कार्ड धारक रीता देवी को आरोपित बनाया गया है. गिरफ्तार आरोपित फाल्गुनी को नगर पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया.
बरामद मोबाइल समेत एटीएम के बारे में वह कोई कागजात नहीं दिखा सका. उसके मोबाइल जांच में पाया गया कि उसने विभिन्न बैंकों व सॉफ्टवेयर का वायलेट स्टॉल कर रखा है, जिसका उपयोग साइबर अपराध में करता है. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने यह भी बताया कि बैंक अधिकारी बनकर दूसरे राज्यों के लोगों की मोबाइल पर कॉल कर धोखे से एटीएम नंबर-पिन की जानकारी लेने के बाद एकाउंट से रुपया भी गायब करता है. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 630/17 भादवि की धारा 419, 420 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










