ससुराल वालों की मारपीट से विवाहिता की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के कलवरिया ढोरवा निवासी प्रभानंद मंडल की पत्नी हेमावती देवी (18) की पटेल चौक के समीप एक प्राइवेट क्लिनिक में मौत हो गयी. इस संबंध में मृतका हेमावती के पिता सारठ थाना क्षेत्र के ठिपा निवासी प्रभु मंडल ने नगर पुलिस को दिये बयान में आरोप लगाया है कि पुत्री की […]
विज्ञापन
देवघर: सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के कलवरिया ढोरवा निवासी प्रभानंद मंडल की पत्नी हेमावती देवी (18) की पटेल चौक के समीप एक प्राइवेट क्लिनिक में मौत हो गयी. इस संबंध में मृतका हेमावती के पिता सारठ थाना क्षेत्र के ठिपा निवासी प्रभु मंडल ने नगर पुलिस को दिये बयान में आरोप लगाया है कि पुत्री की मौत ससुराल वालों की पिटाई से हुई है.
हेमावती की मौत के बाद उसके ससुराल वाले उक्त क्लिनिक से भाग गये थे. मामले की सूचना पाकर पुत्री को देखने आये तो उसके ससुराल के कोई लोग उक्त डॉक्टर के क्लिनिक में नहीं थे. वहां अकेली पुत्री की लाश पड़ी थी. पिता का यह भी आरोप है कि ससुराल वाले उसे अक्सर प्रताड़ित करते थे. हेमावती के शरीर पर मारपीट जैसा कई दाग स्पष्ट दिख रहा था.
संदेह है कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर काफी मारपीट किये, जिसके भीतरी चोट से ही उसकी मौत हो गयी. पिता के अनुसार हेमावती की शादी तीन साल पूर्व प्रभानंद के साथ हुई थी. घटना में मृतका के पति सहित सास व ससुर को जिम्मेवार ठहराया गया है. नगर पुलिस ने मृतका के पिता का लिया बयान सोनारायठाढ़ी थाना भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










