पारिवारिक कलह: पंखे से लटक कर अधेड़ ने की खुदकुशी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुुपुर: थाना क्षेत्र के सलैया में फांसी लगा कर अब्दुल रहमान (52) ने जान दे दी. बताया जाता है कि घरेलू विवाद के बाद ही उसने कमरे के अंदर फांसी लगा ली. घटना की जानकारी सोमवार की सुबह लोगों को मिलते ही मृतक के घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गयी. घटना की सूचना […]
विज्ञापन
मधुुपुर: थाना क्षेत्र के सलैया में फांसी लगा कर अब्दुल रहमान (52) ने जान दे दी. बताया जाता है कि घरेलू विवाद के बाद ही उसने कमरे के अंदर फांसी लगा ली.
घटना की जानकारी सोमवार की सुबह लोगों को मिलते ही मृतक के घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गयी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार के सामने घर का दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से नीचे उतारा गया.
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम को घर में मामूली विवाद हुआ था. जिसके बाद मृतक की पत्नी पटवाबाद स्थित अपनी बहन के घर किसी काम से चली गयी. रात को अब्दुल रहमान घर में अकेला था. सुबह जब उसकी पत्नी वापस घर लौटी तो दरवाजा बंद था. जिसके बाद घर के पीछे की खिड़की से अंदर झांका तो देखा कि पंखे से लटक कर अब्दुल ने फांसी लगा ली है.
हालांकि मृतक की पत्नी रजिया खातून किसी भी विवाद से इनकार कर रही है. बताया जाता है कि घटना के वक्त परिवार का कोई भी सदस्य घर में नहीं था.
मृतक के दो पुत्र हैं और दोनों ही घर से बाहर काम के सिलसिले में गये हुए थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु देवघर भेज दिया है. घटना को लेकर थाना में यूडी का एक मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










