शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर डीसी ने की बैठक, स्वच्छ व सुंदर देवघर की कार्ययोजना हुई तैयार

Updated:
विज्ञापन

देवघर: शहर को सुंदर, स्वच्छ व पर्यटन का केंद्र बनाने के लिए हर विभाग से कार्ययोजना तैयार की जा रही है. इसे लेकर सोमवार को समाहरणालय में डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान निगम के सीइओ नेे बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण व अमृत योजना में अच्छे अंक लाने के […]

विज्ञापन
देवघर: शहर को सुंदर, स्वच्छ व पर्यटन का केंद्र बनाने के लिए हर विभाग से कार्ययोजना तैयार की जा रही है. इसे लेकर सोमवार को समाहरणालय में डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान निगम के सीइओ नेे बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण व अमृत योजना में अच्छे अंक लाने के लिए चार हजार स्वच्छता एप्प मंतव्य अंकित करने हेतु डाउनलोड कराया जाना है, जिसके तहत अब तक 1,378 स्वच्छता एप्प डाउनलोड किया गया है.

देश में उच्चस्तर स्थान प्राप्त करने के लिए 2,000 अंक होने चाहिये, जिसके विरूद्ध अब तक 1232 अंक प्राप्त किये जा चुके हैं. इसमें कुछ स्कूल व कॉलेजों की भागीदारी सुनिश्चित करना है. इसके लिए 100 स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा. रेलवे स्टेशनों व बस पड़ावों के दुकानदारों को कूड़ादान रखने के लिए प्रेरित किया जायेगा.

जलसार में होगा केफिटेरिया का निर्माण : बैठक में सीइओ ने बताया कि जलसार पार्क के पोखर में बोटिंग व इसके बीच में कैफिटेरिया का निर्माण निगम पीपीपी मोड पर होगा. शहर के प्रमुख चौराहों में वृक्षारोपण कराया जायेगा व सजावटी पेड़ों का भी आरोपण कराया जायेगा. इसे गेरूआ रंग से रंगा जायेगा. डीसी द्वारा सीइओ को दुकानों पर दो-दो डस्टबीन रखवाने काे कहा गया. नगर भवन के लिए बॉसो लॉज की भूमि का सर्वेक्षण करने का निर्देश सीइओ को दिया गया.
सभी वार्डों में बनेगा पार्क
बैठक में सीइओ ने बताया कि सभी वार्डों में उपलब्ध भूमि के हिसाब से छोटा-छोटा पार्क बनाया जायेगा. साथ ही मंगल बांध, पुनसिया व साहेब पोखर के पास पार्क निर्माण व सौंदर्यीकरण के लिए अंचल से भूमि मांगी गयी है. कल्याणपुर पोखर के सौंदर्यीकरण व नंदन पहाड़ में कम्पोस्टिंग व सौंदर्यीकरण के लिए 40 एकड़ भूमि पर्यटन विभाग को आवंटित कर दी गई है. निगम से सौंदर्यीकरण हेतु कई जगह ठोस अवशिष्ट कम्पोस्टिंग की व्यवस्था की जायेगी व तत्काल प्रमुख दो जगहों पर आरडब्ल्यू का कार्य होगा.
चौपा मोड़ से कुंडा तक लगेगा पेवर्स
डीसी ने प्रखंड मुख्यालय के बस पड़ावों पर भी सामुदायिक शौचालय निर्माण की योजना तैयार करने को कहा व एनएच के इइ को चौपा मोड़ से कुंडा तक पेवर्स बिछवाने का निर्देश दिया गया. निगम से सत्संग व खोरीपानन के पास तोरण द्वार बनेगा. आरएल सर्राफ व आरमित्रा हाइस्कूल के दीवार के निकट अतिक्रमण को हटा कर उन दीवारों को तोड़ कर सीमान्त भाग में दुकान बनाया जायेगा, जो स्व-वित्तपोशी होगा. डीसी ने धार्मिक अनुष्ठान या होटल व्यवसाय में सामुदायिक भोज द्वारा अधिक गंदगी फैलाने वाले पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश सीओ को दिया. बैठक में एसडीओ रामनिवास यादव, सीइओ संजय कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी के इइ एके साहा आदि थे.
जमुनाजोर लिंक पथ का डीपीआर तैयार
बैठक में पीडब्ल्यूडी के इइ ने बताया कि जमुनाजोर लिंक पथ व बीएन झा पथ से सर्कुलर रोड तक के लिंक पथ का डीपीआर आवश्यक ब्रिज के तैयार हो चुका है. डीसी ने भवन प्रमंडल के इइ को समाहरणालय के सौंदर्यीकरण सिंचाई विश्रामागार का प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान अवर निबंधक को होल्डिंग नंबर निर्धारित करने में नगर निगम का सहयोग करने को कहा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola