अफरा-तफरी: एसएससी की परीक्षा दे लौट रहे थे छात्र, सीट पर परीक्षार्थियों ने किया कब्जा, कई की ट्रेन छूटी
जसीडीह: झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित इंटर स्तरीय परीक्षा में भाग लेने आये हजारों परीक्षार्थियों की जसीडीह स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए भीड़ लगी रही. परीक्षार्थी जसीडीह स्टेशन से दुमका-रांची, पाटलीपुत्रा, मिथिला, मौर्या समेत कई अन्य ट्रेनों से सफर कर रवाना हुए. जसीडीह स्टेशन […]
जसीडीह स्टेशन पर इन गाड़ियों में काफी भीड़ देखी गयी. इस कारण परीक्षार्थी समेत ट्रेन के अन्य यात्रियों में ट्रेन पर सवार होने को लेकर आपाधापी थी.
कई यात्रियों व परीक्षर्थियों को ट्रेनों में जगह नहीं मिलने पर वे ट्रेन में लटक कर व ट्रेन के पायदान पर सफर करने को मजबूर थे. जबकि कई यात्रियों को ट्रेन को छोड़ना पड़ गयी. जबकि सैकड़ों परीक्षार्थी बिना आरक्षण टिकट के आरक्षिट ट्रेन की बोगी में घुस गये, जिससे आरक्षित सीट के यात्रियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जबकि पूजा समाप्ति के बाद स्वत: कोलकाता, रांची व उत्तर बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










