शिक्षक पर पत्नी की हत्या का मामला दर्ज
माेहनपुर. थाना क्षेत्र के सरुआजोर मरीकडीह गांव में शनिवार को शिक्षक बनिल दास पर पत्नी की हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. रविवार को मृतका के पिता सुरेश दास ने मोहनपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. आरोप लगाया है कि ससुराल से कार नहीं मिलने पर बनिल दास ने उनकी बेटी बीणा देवी […]
मृतका के पिता गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के असाढ़ी माधुरी गांव में रहते हैं. आवेदन में अपने दामाद खूंटाबांध गांव निवासी शिक्षक बनिल दास (40) को आरोपित बनाया है. पुलिस ने मोहनपुर थाना कांड संख्या 301/17 धारा 302 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. शादी के बाद मेरी बेटी को एक पुत्र व पुत्री हुई. शादी के कुछ दिन के बाद से दामाद हमेशा मेरी बेटी से मारपीट करता रहता था.
दामाद बनिल दास अपने बहनोई सरैयाहाट थाना क्षेत्र के नुनियाहड़ोखा गांव निवासी सुरेश दास के कहने पर दहेज के रूप में चार पहिया गाड़ी की मांग करता था. कहता था तुम्हारी शादी शिक्षक से हुई है यदि कार नहीं लाओगी तो तुझे चैन से नहीं रहने दूंगा.15 दिन पहले दामाद बनिल दास मेरी बेटी बीणा देवी को ले जाकर अपने नये घर ग्राम सरुआजोर में रखा था. षड्यंत्र के तहत मेरे नाती-नातिन को करीब तीन दिन पहले अपनी दादी के पास पुराना घर खूंटाबांध पहुंचा दिया था और अकेला पाकर धारदार हथियार से गला रेत कर बीणा देवी की हत्या कर दी. इसके बाद घर छोड़कर फरार हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










