सितंबर में होना था पूरा, अबतक 20% भी नहीं हुआ काम
देवघर: शहर का ठाेस कचरा प्रबंधन के लिए निगम कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्लांट की जमीन तक पहुंचने के लिए अबतक सड़क का निर्माण तक नहीं हो पाया है. श्रावणी मेला से पहले मुख्यमंत्री ने ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट तक जाने के लिए करीब एक करोड़ की […]
नगर निगम से उक्त सड़क के निर्माण कार्य की सीमा सितंबर में ही समाप्त हो चुकी है, लेकिन अभी तक 20 फीसदी भी काम पूरा नहीं हो पाया है. शहर का कचरा फेंaकने को लेकर देवघर नगर निगम पहले अक्सर जगह नहीं होने का हवाला देती थी, अब जब जगह मिल गयी है तो निगम उसे पूरी तरह विकसित करने में गंभीर नहीं है. ठोस कचरा प्रबंधन के लिए उपलब्ध जमीन तक पहुंचने के लिए अब तक सड़क तक नहीं बन पायी है. बताते चलें कि देवघर-सुल्तानगंज रोड से कुछ दूरी पर पछियारी कोठिया गांव में नगर निगम के ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट की स्थापना होनी है. इस जगह नगर निगम ने कचरा फेंकना भी शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










