मामला मांझतर गांव का: रंगीन टीवी मांगने का आरोप, दहेज के लिए नारायणपुर की बेटी की करौं में हत्या

Updated:
विज्ञापन

करौं: थाना क्षेत्र के मांझतर में दहेज के लिए ससुराल वालों ने रीना देवी (24) की गला दबा कर हत्या कर दी. जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना अंतर्गत नौरथिया निवासी रीना के पिता विधु गोस्वामी ने रीना के पति मिथुन गोस्वामी, सास, ससुर व ननद पर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दहेज […]

विज्ञापन
करौं: थाना क्षेत्र के मांझतर में दहेज के लिए ससुराल वालों ने रीना देवी (24) की गला दबा कर हत्या कर दी. जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना अंतर्गत नौरथिया निवासी रीना के पिता विधु गोस्वामी ने रीना के पति मिथुन गोस्वामी, सास, ससुर व ननद पर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. सभी आरोपी फरार बताये जाते हैं. रीना के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री की शादी वर्ष 2013 में मांझतर के मिथुन गौस्वामी के साथ की गयी थी.

शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले रंगीन टीवी व दस हजार नगदी की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे. उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह रंगीन टीवी दे सके. ससुराल वालों की मांग पूरा नहीं करने पर उसकी पुत्री के साथ बराबर मारपीट किया जाने लगा. इस क्रम में दंपती को दो पुत्र भी हुआ.

उन्होंने बताया कि ससुराल वाले दोनों ही बार गर्भवती रीना को मायके में लाकर रख दिया करते थे. इस दौरान भी ससुराल वालों ने कोई खर्च नहीं किया. इधर, रविवार की सुबह अचानक सूचना मिली कि उसकी पुत्री रीना की तबीयत अच्छी नहीं है. वे जब अन्य लोगों के साथ मांझतर स्थित पुत्री के ससुराल पहुंचे तो देखा कि रीना की मौत हो चुकी थी. उसके गले और शरीर पर जगह-जगह जख्म के निशान थे. गला में भी काला निशान पड़ा हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola