कृषि मंत्री ने खागा-सिरसिया सड़क की रखी आधारशिला, कहा तीन वर्षों में विकास कर दिखाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चितरा: प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क की कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने आधारशिला रखी. खागा से सिरसिया को जोड़ने वाली इस सड़क के निर्माण पर कुल 1.98 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इस दौरान कृषि मंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि खागा सिरसिया सड़क के निर्माण की […]
विज्ञापन
चितरा: प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क की कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने आधारशिला रखी. खागा से सिरसिया को जोड़ने वाली इस सड़क के निर्माण पर कुल 1.98 करोड़ रुपये की लागत आएगी.
इस दौरान कृषि मंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि खागा सिरसिया सड़क के निर्माण की ग्रामीणों द्वारा बराबर मांग की जा रही थी. इसके बन जाने से खागा से सिरसिया तक बहुत सारे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. हमने तीन सालों में तेजी से विकास करके दिखाया है. एक भी गांव को सड़क विहीन नहीं रहने दिया जायेगा.
बिजली के क्षेत्र में भी काफी तेजी से कार्य किया जा रहा है. विधानसभा क्षेत्र में सुपर पावर ग्रिड, पावरग्रिड की सौगात दी जा रही है. इससे क्षेत्र की जनता को 24 घंटे बिजली मिलेगी. इस मौके पर विष्णु प्रसाद राय, जेई निहार रंजन, मुखिया खागा गोपीन रजवार, कांकी मुखिया गुल मुहम्मद, लक्ष्मण मंडल, रजाउद्दीन अंसारी, संवेदक शशिकांत व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










