देवघर बैंक डकैती का मुख्य सरगना सुनील गिरफ्तार
देवघर/मधुपुर: देवघर के आजाद चौक के निकट स्थित यूनाइटेड बैंक शाखा से 55 लाख की डकैती व एसबीआइ पीबी शाखा से 16.87 लाख डकैती कांड के मुख्य सरगना सुनील दास को पुलिस के विशेष छापेमारी दल ने पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उसे मारगोमुंडा थाना में लाकर […]
बताया जाता है कि मारगोमुंडा थाना में एसपी ए विजयालक्ष्मी, मधुपुर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह व देवघर एसडीपीओ दीपक पांडेय समेत कई पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार रात भर सुनील से पूछताछ की. पुलिस के सामने सुनील ने दोनों बैंक डकैती मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए काफी कुछ खुलासे भी किये हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुनील की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार समेत अन्य कुछ सामान आदि की बरामदगी भी की है. उम्मीद है कि इस मामले में पुलिस बहुत जल्द प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया को पूरी जानकारी उपलब्ध करायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










