सदर अस्पताल : चिकित्सकों से बदसलूकी मामले में प्राथमिकी, डॉक्टरों को चाहिए सुरक्षा
देवघर: गुरुवार रात को सदर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा करते हुए डॉक्टर के साथ बदसलूकी करने व बलपूर्वक बीएचटी छीन लेने के मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. उक्त मामला सिविल सर्जन डॉ एससी झा के प्रतिवेदन पर दर्ज किया गया है. मामले में अज्ञात असामाजिक तत्वों को […]
जिक्र है कि डॉ अनिकेत के साथ आरोपितों ने अभद्र व्यवहार कर बीएचटी छीन ली थी. घटना से नाराज डॉ अनिकेत ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं अन्य डॉक्टरों ने 24 घंटे के लिये सुरक्षा बंदोबस्त नहीं होने पर नौ अक्तूबर से सामूहिक अवकाश पर जाने व त्यागपत्र देने का अल्टीमेटम दिया है. इसके पूर्व भी सदर अस्पताल में डॉक्टरों के साथ हंगामा व अभद्र व्यवहार होता रहा है. ऐसे में काम करने में डॉक्टरों को परेशानी हो रही है. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 629/17 भादवि की धारा 353, 34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










