पीडीएस दुकानदारों ने पीएम को सौंपा 15 सूत्री मांग पत्र, उपभोक्ता के साथ दुकानदारों के हित का करें विचार
देवघर: आॅल इंडिया फेयर प्राइस सोप डिलर फेडरेशन की कार्यसमिति की बैठक दिल्ली में हुई. बैठक में पीडीएस दुकानदार शामिल हुए. बैठक के बाद प्रधानमंत्री को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. इसमें मांग किया गया है कि जो उपभोक्ता खाद्य सुरक्षा के योजना के दायरे में नहीं आते हैं, उन्हें एपीएल दर पर अनाज […]
देवघर: आॅल इंडिया फेयर प्राइस सोप डिलर फेडरेशन की कार्यसमिति की बैठक दिल्ली में हुई. बैठक में पीडीएस दुकानदार शामिल हुए. बैठक के बाद प्रधानमंत्री को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. इसमें मांग किया गया है कि जो उपभोक्ता खाद्य सुरक्षा के योजना के दायरे में नहीं आते हैं, उन्हें एपीएल दर पर अनाज दिया जाये. ग्राहकों को नगदी के बजाये खाद्यान्न आपूर्ति किया जाये.
राशन दुकान से पांच किलो का गैस सिलिंडर आपूर्ति करना, सभी उपभोक्ताओं को केरोसिन, चीनी आपूर्ति करना, पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर में संशोधन कर नित्य प्रयोजनीय वस्तुओं को आपूर्ति करने की अनुमति देना, ताकि दुकानदारों की आय में बढ़ोतरी किया जाये. कमीशन निर्धारण में एक राष्ट्रीय नीति हो, वर्तमान कमीशन से दुकान का संचालन करना मुश्किल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










