माने विस्थापित: कृषि मंत्री की पहल पर खत्म हुआ गतिरोध, खदान में आज से होगा काम

Updated:
विज्ञापन

चितरा: विभिन्न मांगों को लेकर भवानीपुर गांव के विस्थापितों ने गत गुरुवार से तुलसी डाबर खदान में चल ऑउट सोर्सिंग का कार्य बंद करा दिया था. इस बाबत कृषि मंत्री रणधीर सिंह की पहल पर चितरा अतिथिशाला में विस्थापितों, मधुपुर एसडीओ कुंदन कुमार व कोलियरी महाप्रबंधक पवन कुमार सिंह की उपस्थिति में बैठक की गयी. […]

विज्ञापन
चितरा: विभिन्न मांगों को लेकर भवानीपुर गांव के विस्थापितों ने गत गुरुवार से तुलसी डाबर खदान में चल ऑउट सोर्सिंग का कार्य बंद करा दिया था.
इस बाबत कृषि मंत्री रणधीर सिंह की पहल पर चितरा अतिथिशाला में विस्थापितों, मधुपुर एसडीओ कुंदन कुमार व कोलियरी महाप्रबंधक पवन कुमार सिंह की उपस्थिति में बैठक की गयी. जिससें मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिये जाने के बाद विस्थापित राजी हुए. विस्थापितों की ओर से सुजीत रजक, पंकज राय, मनोज राय, मदन राय, अमित यादव, शिवनाथ रजक समेत अन्य ने सामूहिक रूप से मांग की कि आउट सोर्सिंग कंपनी उन्हें रोजगार उपलब्ध कराये.

शौचालय बनवाया जाये, गांव में लाइट लगवायी जाये व पेयजल की व्यवस्था की जाये. गांव के नौ युवकों को कंपनी में रोजगार देने समेत कई मांगों पर सहमति बनी. पारा गार्ड की बहाली में भी गांव के लोगों को प्राथमिकता दी जायेगी. मौके पर जवाहर राय, बासकी रजक, मनोज रजक, प्रदीप राय, कंचन रजक, प्रकाश राय, रंजीत रजक, प्रकाश रजक, गोविंद राय के अलावा विधायक प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद राना, सिंधु सिंह, सुकुमार मंडल, भूदेव मंडल, रंजन दत्ता समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. कृषि मंत्री ने कहा कि विस्थापितों की मांगें जायज हैं. मैं अपने नेतृत्व में उन्हें पूरा कराउंगा. महाप्रबंधक ने कहा कि रविवार से कार्य प्रारंभ हो जायेगा. एसडीओ ने कहा कि विस्थापितों की मांगों को कोलियरी प्रबंधन के द्वारा पूरा करने पर सहमति बनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola