आप विकास का प्रस्ताव लायें, हम पास करेंगे

Updated:
विज्ञापन

संताल को सौगात. जसीडीह से आनंद विहार के लिए चली सुुपरफास्ट ट्रेन, बोले रेल राज्य मंत्री देवघर : संताल परगना के लिए शुक्रवार का दिन सौगात भरा रहा है. केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन ने हरी झंडी दिखा कर देवघर और संताल के लोगों के लिए दुरंतो की स्पीड से चलने वाली ट्रेन जसीडीह-आनंद विहार […]

विज्ञापन

संताल को सौगात. जसीडीह से आनंद विहार के लिए चली सुुपरफास्ट ट्रेन, बोले रेल राज्य मंत्री

देवघर : संताल परगना के लिए शुक्रवार का दिन सौगात भरा रहा है. केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन ने हरी झंडी दिखा कर देवघर और संताल के लोगों के लिए दुरंतो की स्पीड से चलने वाली ट्रेन जसीडीह-आनंद विहार सुपरफास्ट को रवाना किया. वहीं केंद्रीय मंत्री ने छह फरवरी 2018 से हावड़ा-नयी दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस को वाया जसीडीह-पटना होकर परिचालन की घोषणा की. इसके अलावा जसीडीह स्टेशन पर नि:शुल्क वाइ-फाइ सुविधा और घोरमारा-बासुकिनाथ के बीच धनपतडीह स्टेशन का उदघाटन किया. समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय रेल राज्यमंत्री ने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे के कारण ही उन्हें कामाख्याधाम से बाबाधाम आने और मंदिर में मत्था टेकने का मौका मिला.
बोले मंत्री
संताल में रेलवे के विकास के लिए मैं हाजिर हूं
देवघर में वाशिंग पिट का प्रस्ताव मिला है, जल्द मिलेगी स्वीकृति, मेंटेनेंस के लिए नहीं जाना होगा हावड़ा
सांसद निशिकांत के कारण कामाख्याधाम से बाबाधाम आया और मत्था टेकने का मौका मिला
बासुकिनाथ के पास धनपतडीह स्टेशन का हुआ उद्घाटन
जसीडीह वाया कोयरीडीह-चकाई-कोडरमा रेल मार्ग निर्माण का दिया भरोसा
दुरंतो तो चले ही, यह ट्रेन भी चलती रहे : निशिकांत दुबे
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, संताल फोकस एरिया में रहा है. आज इस इलाके के लोगों को बड़ी सौगात मिली है. आसनसोल रेलमंडल का सबसे अधिक आय देने वाला जसीडीह स्टेशन होगा. उन्होंने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री से आग्रह किया कि रेलवे ऐसी व्यवस्था करे कि जसीडीह से होकर दुरंतो तो चले ही,
जसीडीह-आनंद विहार ट्रेन भी कंटीन्यू रहे. सांसद ने मंत्री के सामने जसीडीह, मधुपुर और संताल की रेल परियोजनाओं को जल्द पूरा करवाने की बात कही. उन्होंने कहा कि यहां वाशिंग पिट, दूसरा द्वार, आरओबी निर्माण, हाइटेक दो फुटओवर ब्रिज, स्वचालित सीढ़ी और रैंप के साथ आदि बनाने की योजना है. कुछ पर काम भी शुरू हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola