मांगें पूरी करने के बाद तोड़ें मकान : मुखिया
देवघर : मोहनपुर प्रखंड स्थित भीखना पंचायत की मुखिया लक्ष्मी कुमारी ने डीसी को पत्र लिखकर देवघर एयरपोर्ट के विस्थापितों की मांग को पूरा करने का आग्रह किया है. मुखिया ने कहा है कि भीखना पंचायत स्थित भीखना, कुसूमडीह व पहाड़पुर गांव के विस्थापितों को पुनर्वासित किये बगैर सूचना देने से पूर्व अचानक जबरन घर […]
देवघर : मोहनपुर प्रखंड स्थित भीखना पंचायत की मुखिया लक्ष्मी कुमारी ने डीसी को पत्र लिखकर देवघर एयरपोर्ट के विस्थापितों की मांग को पूरा करने का आग्रह किया है. मुखिया ने कहा है कि भीखना पंचायत स्थित भीखना, कुसूमडीह व पहाड़पुर गांव के विस्थापितों को पुनर्वासित किये बगैर सूचना देने से पूर्व अचानक जबरन घर तोड़ दिया गया.
इससे घर के अंदर रोजमर्रा का सामान नष्ट हो गया व लोगों को परेशानी हुई. इस बरसात में विस्थापित अचानक गृहविहिन हो रहे हैं. मुखिया ने डीसी से विस्थापितों के लिए आवंटित प्लॉट का म्यूटेशन करने, छुटे हुए विस्थापितों का बकाया राशि भुगतान करने, पुनर्वास स्थल पर बिजली, पानी की सुविधा आदि मुहैया कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










