चितरा के वाहन चालक से एक लाख की लूट

Updated:
विज्ञापन

चितरा/कुंडहित : थाना क्षेत्र के डुगरूपाड़ा-खजुरी मुख्य सड़क पर जंगल के समीप गुरुवार रात अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर मुर्गी ढोनेवाले वाहन के चालक दुलाल मंडल से 1.10 लाख रुपये व दो मोबाइल लूट लिये. वाहन चालक देवघर जिले के चितरा थाना अंतर्गत आसनबनी का निवासी है़ इस संबंध में उसने कुंडहित थाना […]

विज्ञापन

चितरा/कुंडहित : थाना क्षेत्र के डुगरूपाड़ा-खजुरी मुख्य सड़क पर जंगल के समीप गुरुवार रात अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर मुर्गी ढोनेवाले वाहन के चालक दुलाल मंडल से 1.10 लाख रुपये व दो मोबाइल लूट लिये. वाहन चालक देवघर जिले के चितरा थाना अंतर्गत आसनबनी का निवासी है़

इस संबंध में उसने कुंडहित थाना में आवेदन दिया है़ कहा है कि अपराधियों ने स्कॉरपियो ( डब्ल्यू 44 सी 1705) से डुगरुपाड़ा मोड़ के पास उसके वाहन को ओवरटेक किया. इसके बाद पिस्तौल का भय दिख कर मारपीट की और रुपये व मोबाइल लूट लिये. वह मुर्गी लाने के लिए बंगाल के बोलपुर जा रहे थे. सूचना पर एडीपीओ पूज्य प्रकाश, पुलिस निरीक्षक धनंजय प्रसाद सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. कुंडहित थाना में कांड संख्या 51/17 दर्ज किया गया.
पुलिस अपराधी की तलाश में जुट गयी है. बता दें कि कुंडहित से बंगाल सीमा राजनगर जाने वाली सड़क के डुगरूपाड़ा मोड़ के पास इससे पूर्व भी कई बार लूट व छिनतई की घटना हुई है. स्थानीय लोगों ने शांति समिति की बैठक में कई बार डुगरूपाड़ा मोड़ पर पुलिस पिकेट खोलने की मांग की थी.
डुगरूडीह-खजुरी मुख्य सड़क की घटना
जामताड़ा के कुंडहित थाना में दर्ज की गयी प्राथमिकी
असनबनी का रहने वाला है चालक
मुर्गी लेकर बंगाल के बोलपुर जा रहा था चालक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola