मृतक के आश्रित को दिये 10 हजार

Updated:
विज्ञापन

चितरा : थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी मिथुन मल्लिक की मौत पिछले दिनों तालाब में स्नान करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हो गयी थी. असमय परिवार के मुखिया की मौत हो जाने से आश्रितों को जीवन यापन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इस बाबत कृषि मंत्री रणधीर […]

विज्ञापन

चितरा : थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी मिथुन मल्लिक की मौत पिछले दिनों तालाब में स्नान करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हो गयी थी. असमय परिवार के मुखिया की मौत हो जाने से आश्रितों को जीवन यापन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

इस बाबत कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कुशमाहा गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर सहानुभूति प्रकट की और अपने वेतन मद से 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद की. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को पारिवारिक योजना का लाभ दिलाया जायेगा. इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मदन कोल, प्रवीण महतो, सुरेन महतो, धनंजय सिंह, अर्जुन मल्लिक, चमेली देवी, सुनील मल्लिक, प्रमोद मल्लिक, अजीत मल्लिक, सुमन मल्लिक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola